Search

 
 
 

चक्रधरपुर : बारिश से नाले का पानी सड़क पर आया, लोग रहे परेशान

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : दो दिनों से रुक-रुक हो रही बारिश के कारण शहर के कई गली-मोहल्ले जलमग्न हो गए हैं. इसके कारण स्थानीय लोग परेशान है. शहर के केनाल रोड, कुंभा टोली, सरफराज क्वार्टर क्षेत्र, आरपी कॉलोनी में सड़कों पर घुटने भर पानी जमा हो गया है. चक्रधरपुर के टोकलो रोड, केनाल रोड, कुंभा टोली के आसपास के नालियों का पानी सड़क पर आ जाने व घरों में घुस जाने के कारण शनिवार को लोगों ने नाराजगी जतायी. स्थानीय लोगों का कहना था कि नगर परिषद् द्वारा समय पर सही तरीके से साफ-सफाई नहीं कराये जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. [caption id="attachment_707490" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/22rc_m_134_22072023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कुंभा टोली में नाली का पानी घरों में घुसने पर नाराजगी जताते स्थानीय लोग[/caption] इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-olchiki-hul-baisi-submitted-memorandum-to-mla-sameer-mahanti/">चाकुलिया

: ओलचिकी हुल बैसी ने विधायक समीर महंती को सौंपा ज्ञापन

बारिश से पूर्व समस्या का समाधान करने की मांग

इधर, केनाल रोड में सड़क व लोगों के घरों में नाली का पानी जमा होने की सूचना पर पोड़हाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा केनाल रोड पहुंची. साथ ही सड़क पर जमे पानी की निकासी को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिया. इसके बाद कर्मचारियों ने लोगों द्वारा अतिक्रमण कर नालियों के ऊपर गलत तरीके से रखे गये स्लैब इत्यादि को हटाया, जिससे सड़क का पानी धीरे-धीरे कम होने लगा. स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रत्येक वर्ष बारिश के महीने में इसी तरह की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. अगर बरसात से पूर्व समस्या का निदान कर लिया जाएं तो दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा. इस मौके पर नगर परिषद् के नगर प्रबंधक अभिषेक राहुल के अलावे नगर परिषद् के कर्मचारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही