Search

चक्रधरपुर : खरसावां के विधायक दशरथ गागराई के भाई के चालक को सटाया पिस्टल

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर थाना अंतर्गत केरा गांव में लगे मेले के दौरान शुक्रवार को खरसावां विधायक दशरथ गागराई के भाई डॉ विजय सिंह गागराई के चालक की कनपट्टी पर अज्ञात अपराधियों ने पिस्तौल सटा कर धमकी दी. अपराधियों ने डॉ विजय सिंह क बारे में चालक से पूछताछ की. हालांकि भारी संख्या में समर्थकों को देख अपराधी वहां से भाग खड़े हुई. बताया जाता है कि शुक्रवार को केरा मेला में खरसावां के विधायक दशरथ गागराई के भाई डॉ विजय सिंह गागराई ने शरबत बांटने का शिविर लगाया था. मेला में डॉ विजय अपने समर्थकों के साथ शरबत बांट रहे थे, जबकि उनका चैनपुर गांव निवासी ड्राइवर मुखलाल हेंब्रम मेला से थोड़ी दूर पर स्कॉर्पियो गाड़ी लगाकर खड़ा था. इस बीच लगभग पांच युवक गमछे से चेहरे को ढके हुए चालक के पास पहुंचे. इसमें से एक युवक ने मुखलाल हेंब्रम की कनपट्टी पर पिस्तौल सटा दी और डॉ विजय के सम्बन्ध में पूछताछ की. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-no-one-should-remain-uneducated-in-the-country-padma-shri-dr-tulsi-munda/">किरीबुरू

 : देश में कोई अशिक्षित नहीं रहना चाहिए – पद्मश्री डॉ. तुलसी मुंडा 

पुलिस से की गई लिखित शिकायत

चालक ने कहा की डॉ विजय सिंह गागराई मेला में शरबत बांट रहे हैं. इस पर युवकों ने कहा कि जब तक विजय गागराई गाड़ी के पास नहीं आ जाते हैं तब तक तुम कहीं नहीं जाओगे और अपना मोबाइल भी बंद कर लो. इसके बाद सभी युवक थोड़ी दूर हट कर इंतजार करने लगे. इसी बीच चालक मुखलाल हेंब्रम ने मौका का फायदा उठा कर अपना मोबाइल ऑन किया और डॉ विजय सिंह गागराई को मेले से हट जाने की बात कहते हुए मामले की जानकारी दी. उसके बाद डॉ विजय सिंह गागराई वहां से हट गए. इसके बाद अपने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ वव लगभग दो घंटे बाद गाड़ी के पास पहुंचे, अपराधी बड़ी संख्या में समर्थकों को देख वहां से भाग गए. बाद में डॉ विजय सिंह गागराई ने देर शाम चक्रधरपुर थाना पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत की. देर रात विधायक दशरथ गागराई भी थाना पहुंचे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-kps-chairman-jitendra-kumar-shadangi-will-be-honored-by-maryland-state-university-of-usa/">चक्रधरपुर

: केपीएस के चेयरमैन जितेंद्र कुमार षाड़ंगी को यूएसए की मैरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी करेगी सम्मानित

20 से 22 साल के थे सभी युवक

डॉ विजय सिंह गागराई के ड्राइवर मुखलाल हेंब्रम ने बताया कि मेले में आए पांचों युवक की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष की थी. सभी के चेहरे गमछे से ढके हुए थे और एक युवक ने पिस्तौल पकड़ रखा था. बता दें कि डॉ विजय सिंह गागराई इन दिनों क्षेत्र में सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं, साथ ही राजनीतिक गलियारों में आने वाले दिनों में उनके चुनाव लड़ने की भी चर्चा का बाजार गर्म है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp