Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : हिट एंड रन कानून के विरोध में चालकों ने किया हड़ताल

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : हिट एंड रन कानून को लेकर मंगलवार को झारखंड ड्राइवर संघ के बैनर तले ऑटो, पिकअप सवारी, मालवाहक व अन्य वाहन चालकों ने प्रखंड कार्यालय के समीप रोष जताते हुये हड़ताल पर चले गए. इस दौरान मौजूद वाहन चालकों ने इस कानून के विरोध में प्रदर्शन किया. वाहन चालकों ने कानून में संशोधन व पूर्व की तरह कानून को लागू किये जाने की मांग की. मौके पर हिट एंड रन को काला कानून बताया. चालकों ने कहा कि जब तक कानून को वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा. मामले को लेकर चक्रधरपुर के आसनतलिया के समीप तीन घंटे का धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-earthquake-with-loud-noise-in-katras-five-houses-razed-to-the-ground-chaos-created/">धनबाद

: कतरास में तेज आवाज के साथ भू-धंसान, पांच घर जमींदोज, मची अफरा-तफरी
इसे लेकर थाना व एसडीओ कार्यालय में पत्र सौंपा जाएगा. मौके पर झारखंड ड्राइवर संघ के राज्य संयुक्त सचिव दीपक प्रधान ने कहा कि कानून के तहत चालकों के लिए कड़े नियम लागू किये गये हैं. अगर कानून के तहत चालक के वाहन से किसी की दुर्घटना होगी तो 10 साल की सजा व 10 लाख भारी भरकम जुर्माना लगाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-truck-drivers-took-to-the-road-against-hit-and-run-law/">चांडिल

: हिट एंड रन कानून के खिलाफ सड़क पर उतरे ट्रक चालक
चालकों की आय उतनी अधिक नहीं होती है कि भारी भरकम जुर्माना भर सकें. मौके पर संघ के धर्मेन्द्र तांती ने कहा कि जितने भी चालक हैं सभी को एकजुट किया जा रहा है. सड़क पर ऑटो या अन्य चार पहिया वाहन चालक नहीं चलाएंगे. इस मौके पर चालकों ने सभी ड्राइवरों को एकजुट होने का अह्वान किया. इस मौके पर ऑटो, बस, ट्रैक्टर व अन्य वाहन के चालक मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही