Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर: अनुमंडल कार्यालय में खुला डीएसपी कार्यालय

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : सात साल बाद फिर से चक्रधरपुर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय आम लोगों के लिये खोल दिया गया है. मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय पोड़ाहाट, चक्रधरपुर के प्रथम तल्ले पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन हुआ. पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने फीता काट कर कार्यालय का उद्घाटन किया. तत्पश्चात उन्होंने कार्यालय का जायजा लिया. मौके पर उन्होंने कहा कि यह पुराना कार्यालय है. इसे पुर्नस्थापन किया गया है. बीच में आवासीय कार्यालय में ही संचालित हो रहा था. दूर होने के कारण लोग वहां नहीं पहुंच पा रहे थे. जो भी फरियादी हैं, वे निडर होकर आएं और अपनी बात रखें. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-five-years-of-love-marriage-in-parsudih-the-accused-of-killing-the-wife-arrested-after-five-days/">जमशेदपुर

: परसुडीह में प्रेम विवाह के पांच साल बाद पत्नी की हत्या का आरोपी पांच दिन बाद गिरफ्तार

उद्घाटन सत्र में ये अधिकारी रहे उपस्थित

[caption id="attachment_268913" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/15mjsr19a.jpg"

alt="" width="600" height="228" /> कार्यालय में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा करते एसपी अजय लिंडा.[/caption] अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय के उद्घाटन सत्र में अनुमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट चक्रधरपुर अभिजीत सिन्हा, सहायक पुलिस अधिकारी सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी, सीआरपीएफ 60 बटालियन के सेकंड इन कमांड विजेटो टीनी, चक्रधरपुर पुलिस थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद, अंचल निरीक्षण चंद्रशेखर, एसआइ विकास कुमार आदि उपस्थित थे.

2015 के पूर्व यहीं चलता था कार्यालय

ज्ञात हो कि 2015 के पूर्व अनुमंडल कार्यालय के एक कमरे में ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का कार्यालय संचालित होता था. इसके बाद यहां से कार्यालय स्थानांतरित कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के आवासीय कार्यालय में संचालित किया जाने लगा. आवासीय कार्यालय में एएसपी से फरियादी कभी भी मिलने पहुंच जाते थे. लेकिन अधिकतर लोगों की मुलाकात नहीं हो पाती थी. लेकिन अब पुनः अनुमंडल कार्यालय परिसर में ही पुलिस अधिकारी का कार्यालय खुल जाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी. यहां अनुमंडल कार्यालय होने के कारण लोगों का आवागमन होता रहता है. लोग अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से काम होने पर कार्यालय में मिल कर अपनी समस्याएं रख सकेंगे. इसे भी पढ़ें: मौसम">https://lagatar.in/weather-update-jamshedpur-remains-the-hottest-city-in-the-state-for-four-days/">मौसम

अपडेट: चार दिनों से सूबे का सबसे गर्म शहर बना हुआ है जमशेदपुर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही