Search

चक्रधरपुर : प्रखंड कार्यालय प्रांगण में 68 लाभुकों के बीच बांटे गए बत्तख चूजा

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत चक्रधरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के 68 लाभुकों के बीच मंगलवार को बत्तख चूजा का वितरण किया गया. प्रखंड कार्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में 90 फीसद अनुदान पर लाभुकों के बीच बत्तख चूजा का वितरण जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हासदा, मीना जोंको, उप प्रमुख विनय प्रधान, होयोहातु के मुखिया रघुनाथ गुंदुवा की उपस्थिति लाभुकों के बीच चूजा का वितरण हुआ. पशुपालन पदाधिकारी डाक्टर वसीम सिद्दीकी ने बताया कि प्रखंड स्तरीय चयन समिति के अनुशंसा के बाद चयनित लाभुकों के बीच चूजा का वितरण किया जा रहा है. इसके बाद 75 फीसद अनुदान पर भी वितरण किए जाने की योजना है. प्रत्येक लाभुक को 15 चूजे दिए गए. उन्होंने कहा कि स्वराेजगार के उद्देश्य से कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत चूजा का वितरण किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-orphaned-daughter-of-malkhanda-singhpura-village-will-be-married-on-27th/">बहरागोड़ा

: मालखांदा सिंहपुरा गांव की अनाथ बेटी का 27 को होगा विवाह
उन्होंने लाभुकों को चूजा के पालन एवं खानपान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. बताया कि लगभग 20 महीने के बाद बत्तख चूजा अंडा देने लगेगा. अंडा बिक्री कर रोजगार बढ़ा सकते है. साल में एक बत्तख करीबन दो सौ अंडे देंगे. जिला परिषद सदस्य मीना जाेंको, लक्ष्मी हासदा व उप प्रमुख विनय प्रधान ने सरकार की योजना की प्रशंसा करते हुए कहा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वरोजागर से जोड़ने के लिए सरकार की यह अच्छी योजना है. ग्रामीण क्षेत्र में लोग पशुधन पर ही विशेष ध्यान देते है. लाभुकों को मात्र 170 रूपये के अंशदान पर 15 चूजा दिया जा रहा है. इस मौके पर काफी संख्या में लाभुक मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp