Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : शौचालय निर्माण में अनियमितता बरते जाने पर जिला परिषद सदस्य ने काम रुकवाया

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की हतनातोड़ांग पंचायत के गलियालोर गांव में डीएमएफटी फंड से बनने वाले शौचालय निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने की सूचना मिलने पर बुधवार को जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा जांच के लिए पहुंची. यहां उन्होंने जांच में पाया कि घटिया किस्म के बालू से शौचालय निर्माण कार्य में जुड़ाई का काम किया जा रहा है. वहीं कार्य में घटिया किस्म के ईंटों का भी इस्तेमाल हो रहा है. मौके पर जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा ने काम कर रहे मजदूरों से इस बारे में जानकारी ली तो मजदूरों ने बताया कि उन्हें कम मजदूरी भी दी जा रही है. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-35-hamlets-are-deprived-of-electrification-villagers-are-living-in-dhibri-era/">डुमरिया

: विद्युतीकरण से वंचित हैं 35 टोले, ढिबरी युग में जी रहे हैं ग्रामीण

महिला मजदूरों को कम दी जा रही मजदूरी

महिला मजदूरों को मात्र दो सौ रुपये मजदूरी दी जा रही है. जिला परिषद सदस्य ने कहा की यह हमारे गांव में निर्माण हो रहा है, इसलिए कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता बर्दशात नहीं की जाएगी.उन्होंने कहा कि पूर्व में भी घटिया किस्म का काम होने पर काम को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से कराने का निर्देश ठेकेदार को दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी कार्य में लापरवाही बरती जा रही है. उन्होंने कहा कि मजदूरों को कम मजदूरी दिया जा रहे हैं, इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से की जाएगी. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-union-will-agitate-against-coal-mafia-pappu/">धनबाद

: कोयला माफियाओं के खिलाफ आंदोलन करेगी यूनियन- पप्पू

बैठक में भी इस बात को उठाया जाएगा - लक्ष्मी हांसदा

[caption id="attachment_555746" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/aniymmitta-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> गलियालोर गांव में निर्माण कार्य का निरीक्षण करती जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी लक्ष्मी हांसदा.[/caption] मौके पर जिला परिषद ने काम को रुकवा दिया, उन्होंने कहा कि जब तक कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं कराया जाएगा तब तक काम प्रारंभ नहीं होगा. जिला परिषद सदस्य ने कहा कि ठेकेदार को बार-बार बेहतर कार्य कराने की बात कही जा रही है लेकिन इसके बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. स्थानीय ग्रामीण अक्सर मुझे इस बारे में शिकायत करते हैं. उन्होंने कहा कि जिला परिषद की होने वाली बैठक में भी इस बात को उठाया जाएगा. इस मौके पर गांव के अन्य महिला पुरुष भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-bike-rider-injured-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle/">चाकुलिया

: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार घायल
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही