Search

 
 
 

चक्रधरपुर : ब्राहम्णी नदी पर पुल नहीं होने से द्वारपारम के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की सुरबुड़ा पंचायत के द्वारपारम गांव स्थित ब्राहम्णी नदी पर पुल नहीं रहने से होनी वाली दिक्कतों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने शनिवार को रोष जताया. ग्रामीणों ने कहा कि आरहांगा मुख्य सड़क से कुछ दूरी पर द्वारपारम गांव जाने वाले रास्ते के बीच ब्राहम्णी नदी बहती है. इस नदी पर पुल निर्माण की मांग वर्षों से हो रही है, लेकिन जन प्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. इसे भी पढ़े : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-released-old-video-of-mamta-partha-chatterjee-and-arpita-mukherjee-asked-what-is-this-relationship-called/">भाजपा

ने ममता, पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी का पुराना वीडियो जारी किया, पूछा, यह रिश्ता क्या कहलाता है?

अब सब्र का बांध टूटने लगा है: ग्रामीण

मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि अब हमारे सब्र का बांध टूटने लगा है. इन दिनों बारिश के कारण ब्राहम्णी नदी का जल स्तर बढ़ गया है. इससे नदी पार कर गांव जाना संभव नहीं हो पाता है. पुल बन जाने से ग्रामीणों की समस्या दूर होगी. ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में स्कूली बच्चें स्कूल जाने से वंचित हो जाते हैं. वहीं, अगर कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाए तो परेशानी सबसे ज्यादा बढ़ जाती है. इसलिए प्रशाासनिक अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए. इसे भी पढ़े : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-lakhi-kar-became-class-topper-in-dav-public-school-sindri-12th/">धनबाद

: डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी 12वीं में क्लास टॉपर बनी लक्खी कर

पुल नहीं रहने के कारण गांव जाने के लिये तय करनी होती है लंबी दूरी

द्वारपारम गांव स्थित नदी पर पुल नहीं रहने के कारण बारिश के मौसम में ग्रामीणों को लगभग छह किमी लंबी दूरी तय कर आना-जाना करना पड़ता है. पुल बन जाने से लगभग आधे दर्जन गांव के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा. इसमें द्वारपारम, तिलोपदा, रासीपता, टेटईकीड़, जानुमेड़ा के ग्रामीण पुल का लाभ उठा सकेंगे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-15-shops-built-by-congress-leader-on-railway-land-were-demolished/">जमशेदपुर:

रेलवे की जमीन पर कांग्रेस नेता की बनी 15 दुकानों को किया जमींदोज

ये थे उपस्थित

मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य सहदेव मुंडा, समाजसेवी सारंगो प्रधान, धर्मेन्द्र लागुरी, ग्रामीण मुंडा यशवंत प्रधान, साइबो प्रधान, कार्तिक प्रधान, मंगल सिंह मुंडा, नाथुराम लागुरी, सुभाष लागुरी, मुकुंद मुंडा, चट्टान मुंडा, मिथुन मुंडा व अन्य ग्रामीण आदि. इसे भी पढ़े : पटमदा">https://lagatar.in/patmada-rain-started-farmers-got-hope/">पटमदा

: शुरू हुई बारिश, किसानों में जगी आस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही