Search

 
 
 

चक्रधरपुर : सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी, जिप सदस्य से शिकायत

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar): चक्रधरपुर प्रखंड की सिलफोड़ी पंचायत के जेनाबेड़ा गांव में सड़क नहीं रहने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जतायी. ग्रामीणों द्वारा मामले की जानकारी जिला परिषद सदस्य मीना जोंको को दिए जाने के बाद जिप सदस्य रविवार को जेनाबेड़ा गांव पहुंची और सड़क का जायजा लिया. ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पक्की सड़क नहीं रहने के कारण बारिश के मौसम में सभी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इन दिनों पूरा रास्ता कीचड़मयी हो गया है, इससे पैदल चलना भी मुश्किल है. इसे लेकर जिला परिषद् सदस्य ने कहा कि मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी जाएगी. इस मौके पर गांव के सेलाय बोदरा, वार्ड सदस्य शीतल मुंडारी, दाको देवगम, सुखराम मुंडारी, सोमनाथ मुंडारी, राजन सामड, रायसिंह मुंडारी, सुरेश बोदरा, प्रकाश खंडाईत, चांदमुनी मुंडारी समेत अन्य महिला-पुरुष ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tricolor-procession-will-pay-tribute-to-freedom-fighters/">जमशेदपुर

: तिरंगा यात्रा निकाल स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा कृतांश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही