Search

 
 
 

Chakradharpur : बारिश व रक्षा बंधन के कारण महादेवशाल धाम में कम रही भीड़

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सावन के पांचवीं सोमवारी पर महादेवशाल धाम में पिछले चार सोमवारी की तुलना कम भीड़ रही. सुबह से ही तेज बारिश हो रही थी, जिसके कारण कम श्रद्धालु पहुंचे थे. दूसरी ओर, रक्षाबंधन भी होने के कारण दूर-दराज के अधिक श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने नहीं पहुंचे. दिन में बारिश कम होने पर श्रद्धालुओं का मंदिर में आना प्रारंभ हुआ. श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर मंदिर में पूजा अर्चना की. इधर सावन की पांचवीं और अंतिम सोमवारी पर चक्रधरपुर व आसपास के शिवालयों में भी पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंचे थे. कई मंदिरों में रुद्राभिषेक भी किया गया. चक्रधरपुर के पंडित हाता शिव मंदिर में महारुद्राभिषेक किया गया गया. वहां गिरिराज सेना के प्रमुख उमाशंकर गिरि व अन्य पूजा महारुद्राभिषेक में शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-10-year-old-child-dies-due-to-drowning-in-ganga-flood-ii-including-2-news/">साहिबगंज

: गंगा की बाढ़ में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत II समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही