Chakradharpur (Shambhu Kumar): चक्रधरपुर थाना अंतर्गत रेलवे एकाउंट्स कॉलोनी स्थित एक घर के बाहर खड़ी ई-रिक्शा की चोरी बुधवार रात हो गई. इस संबंध में ई रिक्शा चालक अर्जुन मुखी ने थाना में एक मामला दर्ज कराया है. बताया जाता है कि एकाउंट्स कॉलोनी निवासी ई-रिक्शा चालक अर्जुन ने अपने घर के बाहर ई-रिक्शा खड़ी की थी. रात में लगभग साढ़े ग्यारह बजे तक उसकी गाड़ी घर के बाहर थी, लेकिन गुरुवार सुबह जब वह सोकर उठा तो ई-रिक्शा गायब मिली. इधर, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से रेलवे क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-road-from-singhpokharia-to-balandiya-will-be-repaired-soon-ee/">चाईबासा
: सिंहपोखरिया से बालंडिया तक शीघ्र होगा सड़क का मरम्मत – ईई [wpse_comments_template]
चक्रधरपुर : रेलवे एकाउंट्स कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी ई-रिक्शा चोरी
Leave a Comment