Search

 
 
 

चक्रधरपुर : पंसस की बैठक में स्थायी समिति के कार्यों की दी गई जानकारी

 
Chakradhar (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. इसमें प्रखंड उप प्रमुख विनय प्रधान भी मौजूद थे. बैठक के दौरान पूर्व में गठित स्थायी समिति के कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया गया. प्रखंड प्रमुख ने गठित स्थायी समिति के कार्यो के बारे में विस्तारपूर्वक बताया. उन्होंने कहा कि प्रखंड के विकास में सभी पंचायत समिति सदस्यों की अहम भूमिका है. अगर किसी भी पंचायत में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है, तो इसकी जानकारी अवश्य रूप से दें, इसका मिलकर समाधान किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-e-rickshaw-parked-outside-the-house-in-railway-accounts-colony-stolen/">चक्रधरपुर

: रेलवे एकाउंट्स कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी ई-रिक्शा चोरी

विकास कार्यों का जायजा लेगी स्थायी समिति

इसके साथ ही निर्णय लिया गया कि जल्द ही स्थायी समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी. इसके बाद स्थायी समिति द्वारा प्रखंड में चलने वाले विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ-साथ जन वितरण प्रणाली, सरकारी विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति, मनरेगा इत्यादि अन्य कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा. बैठक में आसनतलिया, नलिता, गुलकेड़ा, हतनातोड़ांग, चैनपुर, जामिद, हथिया, सिलफोड़ी,केन्दो, कुलीतोड़ांग, केरा भाग एक के पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही