Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chakradharpur : शिक्षा हमारे जीवन की नींव, मजबूती से करें निर्माण - सांसद

  • चक्रधरपुर के संत जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में अचीवर्स डे कार्यक्रम
  • बच्चों को किया गया पुरस्कृत
Chakradharpur (Shambhu Kumar) :  शिक्षा हमारे जीवन की नींव की तरह है. इसका हमें मजबूती से निर्माण करना चाहिए. यह बात सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने कहीं. वे गुरुवार को चक्रधरपुर के पोटका स्थित संत जेवियर्स इंग्लिश मीडियम में अचीवर्स डे (उपलब्धि दिवस) कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ अनुशासन भी बेहद जरुरी है. बच्चे पढ़-लिखकर स्कूल व क्षेत्र का मान बढ़ायें. संत जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में बेहतर भूमिका निभा रहा है. इसके लिए स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का अहम योगदान है. इससे पूर्व विद्यालय की छात्राओं ने प्रार्थना गीत पेश किया. इसके बाद सांसद जोबा माझी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-sugar-should-be-supplied-to-cardholders-keeping-the-puja-in-mind-phoolkant-jha/">Adityapur

  : पूजा को ध्यान में रख कार्डधारकों को चीनी आपूर्ति की जाए – फूलकांत झा
मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एक से बढ़कर एक गीत, नृत्य, नाटक की प्रस्तुति दी. जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सराहा. इस अवसर पर सांसद जोबा माझी ने स्कूल की परीक्षाओं में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले टॉपर विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर हौसला बढ़ाया. पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे. वहीं स्कूल के कक्षा नर्सरी से लेकर नौंवी तक के वैसे विद्यार्थी जिनकी स्कूल में उपस्थिति बेहतर रहीं उन्हें भी पुरस्कार प्रदान किया गया. इस दौरान स्कूल परिवार की ओर से प्राचार्य फादर पुथुमय राज ने सांसद जोबा माझी व विशिष्ट अतिथि नगर परिषद् के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण देव साह को शॉल ओढ़ाकर व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया. अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया. इस मौके पर स्कूल की उप प्रचार्य सिस्टर रानिट समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-governments-decision-welcomed-in-the-meeting-of-fair-price-shop-dealers-association-in-galudih/">Jamshedpur

: गालुडीह में फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में सरकार के निर्णय का स्वागत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही