Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : ईद-ए-मिलाद-उल-नबी का निकाला गया जुलूस, एक दूसरे को दी बधाई

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : हजरत मोहम्मद पैगम्बर साहब के जन्मदिन पर ईद-ए-मिलाद-उल-नबी का जुलूस गुरुवार को चक्रधरपुर में निकाला गया. इस अवसर पर शहर के विभिन्न मोहल्लों से जुलूस निकलकर पवन चौक पहुंचा. इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी की बधाई दी. चक्रधरपुर के चांदमारी, मिल्लत कॉलोनी, बंगलाटांड, मुजाहिद नगर, पापड़ हाता समेत अन्य मुस्लिम बहुल क्षेत्र से ईद-ए-मिलाद-उल-नबी का जुलूस निकाला गया. जुलूस के दौरान बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया. शहर के अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष मो. शहजाद मंजर, सचिव बैरम खान के अलावे अन्य पदाधिकारियों के साथ-साथ समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई, भाजपा नेता संजय मिश्रा समेत अन्य ने भी पवन चौक पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी की बधाई दी. वहीं विधि व्यवस्था को लेकर अंचलाधिकारी गिरजानंद किस्कू, बीपीआरओ मनोज कुमार, थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार दल बल के साथ मौजूद थे. [caption id="attachment_770350" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/CKP-Eid-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के जुलूस में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोग.[/caption] इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-research-scholars-do-not-get-general-status-in-pg-department-of-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के पीजी विभाग में शोधार्थियों को नहीं मिलता जनरल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही