Search

 
 
 

चक्रधरपुर : नौ को निकलेगा ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन जश्‍न-ए- ईद मिलादुन्नबी के मौके पर 9 अक्टूबर को शहर में जुलूस निकाला जाएगा. इसे लेकर शुक्रवार शाम चक्रधरपुर थाना में प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में मदरसा एवं मस्जिद कमेटी व सेंट्रल अंजुमन के पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में जश्न-ए- ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शांति एवं भाईचारगी के साथ निकालने को लेकर चर्चा की गई. कमेटियों की ओर से जानकारी दी गई कि रविवार को सुबह आठ बजे से दिन के 12 बजे तक जुलूस निकलेगा. पोटका, अंसार नगर, दंदासाई, बंगलाटांड का जुलूस भारत भवन चौक में इकट्ठा होने के बाद ओवर ब्रिज होते हुए उर्दू स्कूल पहुंचेगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-durga-puja-committee-celebrated-vijaya-milan-in-sahara-garden-city-honored-the-sanitation-workers/">आदित्यपुर

: सहारा गार्डन सिटी में दुर्गा पूजा कमेटी ने मनाया विजया मिलन, सफाईकर्मियों को किया सम्मानित
मदरसा गौसिया रिजवीया, पापड़ हाता व चांदमारी का जुलूस शहर के कई इलाकों का भ्रमण करते हुए उर्दू स्कूल पहुंचेगा. उर्दू स्कूल में मिलाद एवं सामूहिक दुआ के बाद सभी अपने मुहल्ले लौट जाएंगे. बैठक में एसडीओ ललन कुमार, बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, सीओ बाल किशोर महतो, थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद, नगर परिषद के नगर प्रबंधक अभिषेक राहुल, अंजुमन के अध्यक्ष मोहम्मद तजम्मुल हुसैन जानी, हाजी अरशद अहमद खान, हाजी अब्दुल हकीम, मोहम्मद अशरफ, ताज आलम, पीरूल हक, अनवर खान, शखावत हुसैन, मोहम्मद कलीम आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही