Search

 
 
 

Chakradharpur : शिक्षित समाज के निर्माण में सहायक साबित होगा एकलव्य विद्यालय - जोबा माझी

 
  • सांसद ने सोनुआ में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का किया उदघाटन
Chakradharpur (Shambhu Kumar) :  सोनुआ प्रखंड के दिग्गीलोटा गांव में बुधवार को नवनिर्मित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया. मौके पर उन्होंने कहा कि इस भव्य विद्यालय भवन का शिलान्यास के बाद उद्घाटन समारोह में शामिल होने पर खुशी महसूस कर रही हूं. उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील करते हुए कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र के बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने में सहायक साबित होगा. इसे भी पढ़ें :  Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-after-vote-boycott-bhoomi-pujan-of-road-construction-took-place-in-barkani-village-after-70-years/">Chakradharpur

:  वोट बहिष्कार किया तो 70 साल बाद बरकानी गांव में सड़क निर्माण का हुआ भूमि पूजन
सांसद ने कहा कि सभी को शिक्षा से जोड़ने का लक्ष्य सरकार का है. इस दिशा में विद्यालय निर्माण के साथ शिक्षकों की बहाली और बच्चों के लिए कई योजनाएं चला रही हैं. उद्घाटन समारोह में सांसद का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बच्चियों ने नृत्य और संगीत प्रस्तुत कर स्वागत किया. मौके पर जिला परिषद सदस्य सुहागी मुर्मू, आइटीडीए के निदेशक, एनपीसीसी के परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार समेत स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-villagers-of-parulia-facing-drinking-water-problem/">Baharagoda

  : पेयजल समस्या से जूझ रहे पारुलिया के ग्रामीण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही