Search

 
 
 

चक्रधरपुरः रेलवे गार्ड बैरक के पास बुजुर्ग ने लगाई फांसी

नीय लोगों ने लक्ष्मण रेड्डी को घर की छत पर छज्जे के सहारे फांसी के फंदे पर झूलते देखा. इसकी सूचना चक्रधरपुर थाना को दी गई. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लक्ष्मण रेड्डी को फंदे से उतारकर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
 

Shambhu Kumar


Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के रेलवे गार्ड बैरक स्थित घर में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बुजुर्ग की पहचान लक्ष्मण रेड्डी के रूप में हुई है. बताया गया कि गुरुवार को स्थानीय लोगों ने लक्ष्मण रेड्डी को घर की छत पर छज्जे के सहारे फांसी के फंदे पर झूलते देखा. इसकी सूचना चक्रधरपुर थाना को दी गई. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लक्ष्मण रेड्डी को फंदे से उतारकर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


स्थानीय लोगों के अनुसार, लक्ष्मण रेड्डी अपने घर में अकेले ही रहते थे. चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अब तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही