Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : कोमाय में विद्युत विभाग ने बिना सूचना काटी बिजली,  एक साथ सात-आठ साल का थमाया बिल

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : विद्युत विभाग ने कोमाय गांव में पिछले दिनों बिजली कनेक्शन काट दिया है. ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा गुरूवार को कोमाय गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मिले. ग्रामीणों से मामले की जानकारी लेने के बाद प्रीतम बांकिरा ने फोन के माध्यम से विद्युत विभाग के एसडीओ से वार्ता कर पूरे मामले की  जानकारी ली. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बिना जानकारी दिए इस तरह की कार्रवाई करना उचित नहीं है. ग्रामीणों को पिछले सात से आठ वर्षों का बिजली बिल एक साथ दिया जाना कहीं से भी न्याय संगत नहीं है. इसलिए सर्वप्रथम ग्रामीण मुंडा की अध्यक्षता में गांव में बैठक आयोजित की जाए. ग्रामीण एवं विद्युत विभाग के पदाधिकारियों की आपसी सहमति से ही कोई कार्रवाई की जाए और अभी अविलंब गांव में बिजली सुविधा बहाल की जाए. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-a-major-accident-can-happen-at-any-time-on-the-dilapidated-culvert-near-karampada-market/">किरीबुरु

: करमपदा बाजार के समीप जर्जर पुलिया पर हो सकती है कभी भी बड़ी दुर्घटना

पहले हो मीटर रीडिंग मैन की व्यवस्था, फिर हो बिल की वसूली

प्रीतम बांकिरा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिना मीटर रीडिंग किए ही लोगों को बिजली बिल थमाया जा रहा है. सर्वप्रथम सभी ग्रामीण क्षेत्रों में मीटर रीडिंग मैन की व्यवस्था की जाए.  उसके बाद बिजली बिल की वसूली की जाए. विभाग गांव-गांव में जागरूकता अभियान भी चलाए. क्योंकि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में कई ऐसे लोग हैं, जिनके घर में कोई मीटर नहीं लगी है, लेकिन विभाग उनको हजारों रूपए का बिल थमा  रहा है. आगे भी ऐसे ही मनमाना रवैया अपनाया गया तो आने वाले दिनों में विभाग का घेराव किया जाएगा. मौके पर ग्रामीण सिंगराय जोंको, रितिक जोंको,अंतु जोंको समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही