Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : बिजली विभाग ने चलाया छापेमारी अभियान, छह पर प्राथमिकी दर्ज

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : अवैध तरीके से चोरी कर बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ गुरुवार को शहर के पोटका व अन्य क्षेत्र में बिजली विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया. इस मामले में छह लोगों के खिलाफ चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है. सभी पर कुल 1 लाख 37 हजार 294 रुपये का जुर्मना लगाया गया है. बताया जाता है कि बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता कफील अंसारी के नेतृत्व में गुरुवार को चक्रधरपुर के पोटकाइचिंडासाई में अवैध रुप से बिजली उपयोग करने वालों के यहां छापेमारी की गई.  इस दौरान कई लोग एलटी लाईन से टोका लगाते बिजली चोरी करते पाये गये. वहीं कई लोग बिजली मीटर को बाईपास कर अवैध रुप से बिजली का उपयोग करते हुये पकड़े गये. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-security-forces-recovered-50-kg-ied/">चाईबासा

: सुरक्षाबलों ने 50 किलो का आईईडी किया बरामद

छापामारी से मचा हडकंप

बिजली चोरी करने वाले पोटका निवासी गणेश स्वासी पर 10,125 रुपए, गोपाल कुमार पर 25,875 रुपए, अजय मुखी पर 38,812 रुपए, मंजू मुखी पर 38,812 रुपए, राधी सांडिल पर 16,200 रुपए और नवीन तिग्गा पर 8100 रुपये का जुर्मना लगाया गया है. साथ ही इन सभी के खिलाफ बिजली विभाग के द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. छापेमारी के दौरान बिजली विभाग के कम्रचारी प्रदीप विश्वकर्मा, शलोम जॉर्ज टोप्पो, मो. कलीम व अन्य मौजूद थे. छापामारी के कारण क्षत्र में हडकंप मचा हुआ था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही