Search

 
 
 

चक्रधरपुर : गुलकेड़ा में बिजली समस्या, ग्रामीण सात को करेंगे प्रखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की गुलकेड़ा पंचायत के गुलकेड़ा गांव के ग्रामीण बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से परेशान है. गांव में बिजली नहीं रहने के बावजूद ग्रामीणों को विभाग द्वारा ज्यादा राशि का बिजली बिल भेजा जा रहा है. इसे लेकर रविवार को गुलकेड़ा गांव के गुलके टोला में ग्रामीणों की बैठक हुई. इसमें सेवानिवृत्त आर्मी जवान सह गांव के समाजसेवी दयासागर केराई उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता गांव के मुंडा जुगसिंह जामुदा ने की. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-green-vegetables-are-falling-heavily-on-common-mans-pocket/">चाईबासा

: हरी सब्जियां आम आदमी की जेब पर पड़ रही हैं भारी
बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि गुलके टोला में 2013 में खराब बिजली ट्रांसफॉर्मर को बदलकर दो नया बिजली ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था, लेकिन चार महीने बाद ही दोनों बिजली ट्रांसफार्मर खराब हो गया. बिजली विभाग को कई बार लिखित व मौखिक जानकारी देने के बावजूद भी खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा था. वर्ष 2022 के सितम्बर महीने में नया ट्रांसफार्मर लगने के उपरांत उपभोक्ताओं से 14000 से 15000 तक का बिजली बिल बकाया बताकर मांगा जा रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि मात्र चार महीने में 15000 का बिजली बिल आना संभव नहीं है. बिजली बिल सुधार कराने को लेकर विभाग के अधिकारियों के अलावे पोड़ाहाट, चक्रधरपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, उपायुक्त को भी दिया गया. लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की, बल्कि विभाग द्वारा ग्रामीणों को परेशान करने का काम किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : राजभर">https://lagatar.in/rajbhar-in-support-of-ucc-mayawati-said-we-are-not-against-ucc-but-bjp-is-doing-politics-on-it/">राजभर

UCC के समर्थन में, मायावती ने कहा, हम यूसीसी के खिलाफ नहीं, मगर भाजपा इस पर राजनीति कर रही है…
इससे ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने कहा कि इसे लेकर 7 जुलाई को प्रखंड कार्यालय के समीप 24 घंटे का शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. इसकी जानकारी अधिकारियों को भी पूर्व में दी जाएगी. इस धरना प्रदर्शन में गांव के शिक्षित युवाओं के अलावे बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल होंगे. इस पर कोई पहल नहीं की गई तो व्यापक तरीके से आंदोलन किया जाएगा. इसकी जवाबदेही विभाग के अधिकारियों की होगी. बैठक में बामेया जमुदा, लक्ष्मण खंडाईत के अलावा बड़ी संख्या महिला-पुरुष मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही