Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : अरुवा गांव में महीनों बाद लगा बिजली ट्रांसफार्मर, जिप सदस्य ने किया उद्घाटन

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की हतनातोड़ांग पंचायत के अरुवा गांव में बुधवार को जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा ने बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. गांव में नया बिजली ट्रांसफार्मर लगने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की. ग्रामीणों ने कहा कि जिला परिषद लक्ष्मी हांसदा के प्रयास से ही गांव में 25केवीए का नया ट्रांसफार्मर लग पाया है. पिछले कई महीनों से बिजली ट्रांसफार्मर नहीं रहने के कारण गांव में बिजली नहीं थी, इसके कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. खासकर विद्यार्थियों को दिक्कतें उठानी पड़ रही थी. वही सुदूरवर्ती क्षेत्र होने के कारण भी रात में लोगों को बिजली नहीं रहने से परेशानी हो रही थी, गांव में नया बिजली ट्रांसफार्मर में लगने से यह समस्या दूर हुई. इस अवसर पर विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़ कर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया. मौके पर स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-people-caught-a-young-man-stealing-mobile-in-guddi-market-handed-him-over-to-the-police/">चक्रधरपुर

: गुदड़ी बाजार में मोबाईल चोरी करते युवक को लोगों ने धर दबोचा, किया पुलिस के हवाले
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही