Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : अरुवां गांव के दो टोला से बिजली ट्रांसफॉर्मर की हुई चोरी, जिप सदस्य ने ली जानकारी

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की टोकलो थाना क्षेत्र के हतनातोड़ांग पंचायत स्थित अरुवां गांव के दो टोला में बीती रात बिजली ट्रांसफॉर्मर की चोरी हो गई. गांव के दो टोला से बिजली ट्रांसफॉर्मर चोरी होने की सूचना मिलने पर सोमवार को जिला परिषद् सदस्य लक्ष्मी हांसदा ने अरुवां गांव पहुंची और मामले के बारे में जानकारी ली. ग्रामीणों ने बताया कि रविवार देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. गांव के दो टोला से बिजली ट्रांसफॉर्मर चोरी होने से गांव में अब बिजली समस्या उत्पन्न हो गई है. ग्रामीणों ने बताया कि एक महीने पहले भी चोरों ने गांव से बिजली ट्रांसफॉर्मर चोरी कर लिया था. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sahiyas-of-tonto-panchayat-submitted-memorandum-to-the-chief/">चाईबासा

: टोंटो पंचायत की सहियाओं ने मुखिया को सौंपा ज्ञापन

64 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की लोगों ने

इसके बाद जिला परिषद् लक्ष्मी हांसदा के पहल पर ही मकर संक्रांति के समय प्रधान टोला में 16 केवी व तांती टोला में 10 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया गया था, लेकिन एक बार फिर चोरों ने दोनों ट्रांसफॉर्मर की चोरी कर ली. ग्रामीणों ने कहा कि अरुवां गांव पंचायत का बड़ा गांव है,यहां ग्रामीणों की आबादी भी ज्यादा है, इसके बावजूद यहां 10 केवी व 16 केवी का छोटा बिजली ट्रांसफॉर्मर बिजली विभाग द्वारा लगाया जाता है, इसके कारण चोर आसानी से बिजली ट्रांसफॉर्मर की चोरी कर लेते हैं. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sahiyas-of-tonto-panchayat-submitted-memorandum-to-the-chief/">चाईबासा

: टोंटो पंचायत की सहियाओं ने मुखिया को सौंपा ज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि गांव के लिए 64 केवी का बड़ा बिजली ट्रांसफॉर्मर लगाने की आवश्यकता है, ताकि ग्रामीणों को सही तरीके से बिजली मिल सकें और बार-बार ट्रांसफॉर्मर चोरी की घटना घटित न हो. इस मौके पर जिला परिषद् सदस्य लक्ष्मी हांसदा ने कहा कि मामले को लेकर बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों से बात की जाएगी, ताकि अरुवां में बड़ा बिजली ट्रांसफॉर्मर लग सकें और लगातार चोरी हो रही घटना भी रुक सकें. इस मौके पर अरुवां गांव के दोनों टोला के ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :पटना:">https://lagatar.in/patna-shehnai-started-echoing-in-bahubali-leader-anand-mohans-house-daughters-marriage-will-be-on-february-15/">पटना:

बाहुबली नेता आनंद मोहन के घर में गूंजने लगी शहनाई,15 फरवरी को होगी बेटी की शादी
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही