Search

 
 
 

चक्रधरपुर : गोपीनाथपुर पंचायत भवन में रोजगार मेला आयोजित, दी गई मनरेगा कानून की जानकारी

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के गोपीनाथपुर पंचायत भवन में बुधवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया. रोजगार मेला को संबोधित करते हुए मुखिया सेलाय मुंडा ने कहा की मनरेगा कानून का मुख्य उद्देश्य गांव के लोगों को रोजगार मुहैया कराना है. वैसे लोग जिनके पास जॉब कार्ड नहीं है, वे पंचायत भवन आकार रोजगार सेवक के पास जॉब कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही जिन्हें मनरेगा में किसी कारणवश काम नहीं मिल पा रहा है तो वे इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. अगर कोई जॉब कार्डधारी मनरेगा के अधीन काम मांगता है और मजदूर को काम नहीं मिलता है तो उस मजदूर को बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-parade-rehearsal-will-be-held-on-10th-and-12th-august-at-rajya-state-ground-for-independence-day-celebrations/">घाटशिला:

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिये राज्यस्टेट मैदान में 10 व 12 अगस्त को होगा परेड का पूर्वाभ्यास

मनरेगा के जेई राजेश सिन्हा ने योजनाओं का जायजा लिया

इस अवसर पर पंचायत सचिव भरत खंडत पात्र ने मनरेगा के तहत चलने वाले विकास योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. वहीं कई लोगों ने मनरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन भी दिए. मनरेगा के जेई राजेश सिन्हा ने योजनाओं का जायजा भी लिया. इस मौके पर मुख्य रूप से पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया सेलाय मुंडा, पंचायत समिति सदस्य भगवान गोप, पंचायत सचिव भरत खंडत पात्र, रोजगार सेवक धीरज महतो, नरसिंह मुंडा, मंजूरा गागराई, जीवन गागराई, राजू मुंडा, चामू मुंडा के अलावे पंचायत के विभिन्न गांव के ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही