Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : अंडरपास निर्माण को लेकर फकीर मोहल्ला से हटाया गया अतिक्रमण

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर-रांची मुख्य मार्ग के स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे अंडरपास निर्माण के लिए रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे फकीर मोहल्ला से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया गया है. अतिक्रमण हटाने के लिए कुछ दिनों पूर्व ही लोगों को नोटिस भेजा गया था, लेकिन क्षेत्र से लगभग 30 प्रतिशत लोगों ने अतिक्रमित जगह को खाली नहीं किया था. इसे देखते हुए बुधवार को रेल थाना, स्थानीय पुलिस व अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया. इस मौके पर चक्रधरपुर आरपीएफ के ओसी बीके सिंह, चक्रधरपुर थाना प्रभारी चन्द्रशेखर कुमार, अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो व आरपीएफ की मौजूदगी में क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-on-world-prohibition-day-girl-students-made-people-aware-by-performing-street-plays/">चाईबासा

: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक

अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर कुछ लोगों ने जताई नाराजगी

[caption id="attachment_653645" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/CKP-Atikraman-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अतिक्रमण हटाने के दौरान मौजूद अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो व आरपीएफ के अधिकारी.[/caption] जेसीबी के जरिये अतिक्रमित क्षेत्र में बने झोपड़ियों इत्यादि को तोड़ा गया. वहीं कुछ लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमित जगह को खाली करने में जुट गए थे. वहीं कई लोगों ने अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर नाराजगी भी जताई. स्थानीय लोगों का कहना था कि लगभग एक सौ साल से लोग यहां कच्चा घर व झोपी बनाकर रह रहे थे. बिना जगह दिए ही हमें उजाड़ने का काम किया जा रहा है. इस मौके पर आरपीएफ के जवानों के अलावे चक्रधरपुर थाना के जवानों द्वारा माइक के माध्यम से लोगों को अतिक्रमित जगह खाली करने का निर्देश भी दिया जा रहा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही