Search

 
 
 

चक्रधरपुर : डीपीएस में हिन्दी पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित, सफल विद्यार्थी पुरस्कृत

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर की दिल्ली पब्लिक स्कूल में मंगलवार को हिन्दी विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. निबंध प्रतियोगिता में स्कूल के कक्षा चार से लेकर बारहवीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों को तीन समूह में बांटा गया था. पहले समूह में कक्षा चार से कक्षा छह, दूसरे समूह में कक्षा सात व आठ, तीसरे समूह में कक्षा नौ से बारहवीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल हुये. जहां सभी समूह से प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को स्कूल के प्राचार्य गिरधारी दास ने पुरस्कृत किया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mp-informed-the-electrical-superintending-engineer-about-the-problems/">चाईबासा

: सांसद ने विद्युत अधीक्षण अभियंता को समस्याओं से कराया अवगत

बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना भी उत्पन्न होती है - प्राचार्य

[caption id="attachment_756523" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/nibandh-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> दिल्ली पब्लिक स्कूल में हिन्दी निबंध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत करते प्राचार्य गिरधारी दास[/caption] इस मौके पर प्रथम समूह से अनमोल महतो, साकेत तांती, सुष्मिता महतो, प्राची कुमारी, सान्वी कुमारी, द्वितीय समूह से बंशिका माझी, तनमय राज, शिवांशु कुमार यादव, सोनाक्षी कुमारी, तीसरे समूह से निखिल राउत, नीलम कुमारी महतो, सतरुपा मेदा, नेहाल राम क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान पर रहें. मौके पर स्कूल के प्राचार्य गिरधारी दास ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों में छिपी प्रतिभा निखर कर सामने आती है, साथ ही बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना भी उत्पन्न हो पाती है, जो विद्यार्थी किसी कारणवश बेहतर नहीं कर पाये हैं, वे आने वाले समय में मेहनत कर बेहतर प्रदर्शन करें, इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kajal-of-manjhi-tola-will-represent-the-country-in-the-international-iron-man-70-3-competition/">आदित्यपुर

: अंतरराष्ट्रीय आयरन मैन 70.3 स्पर्धा में मांझी टोला के काजल करेंगे देश का प्रतिनिधित्व
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही