Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : हर व्यक्ति को लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने की जरूरत - सचींद्र शर्मा

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : हर व्यक्ति को अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने की जरूरत है, मुकाम हासिल करने के लिए मेहनत ही एक मात्र फार्मूला है. ये बातें बॉलीवुड के फिल्म डायरेक्टर सचींद्र शर्मा ने चक्रधरपुर स्थित सूर्या नर्सिंग कॉलेज के छात्राओं के बीच कही. अपने मोटिवेशनल स्पीच में नर्सिंग कॉलेज के छात्राओं से उन्होंने कहा कि जीवन में कभी भी हार नहीं मानना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश में महिला सशक्तीकरण काफी उभर कर आया है. बॉलीवुड क्षेत्र में आज भी महिलाएं रोजाना हजारों रुपया सिर्फ मेकअप कार्यों में कमा रही हैं. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-two-corona-positives-found-in-seraikela-kharsawan-district/">चांडिल

: सरायकेला-खरसावां जिले में मिले दो कोरोना पॉजिटिव

हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित है

[caption id="attachment_611695" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Sachindr-Sharma.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर सचींद्र शर्मा.[/caption] उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित है. अब महिलाएं पीछे नहीं हैं, आगे की ओर बढ़ रही हैं. मेहनत ही सफलता का फॉर्मूला है. उन्होंने कहा कि नर्स का प्रशिक्षण लेकर जिस तरह से सेवा का कार्य किया जाता है. वह सराहनीय है. इस दौरान मुख्य रूप से राम रहीम कॉमिक्स के पूर्व लेखक सह साहित्यकार श्याम तिवारी के अलावा सूर्या नर्सिंग कॉलेज के डायरेक्टर गौरी शंकर महतो, साहित्यकार शंकर लाल महतो, झारखंड आंदोलनकारी दिनेश महतो के अलावा काफी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही