Search

 
 
 

Chakradharpur : खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास होगा - डॉ. विजय

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की सुरबुड़ा पंचायत के रांसीपता गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि पीपुल्स वेल्फेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय सिंह गागराई, विशिष्ट अतिथि भारतीय आदिवासी पार्टी के जिला प्रभारी चन्द्रशेखर मुंडा, सम्मानित अतिथि सहदेव मुंडा उपस्थित थे.प्रतियोगिता का फाइनल मैच बीएस बान्धासाई व एसी 77 फुटबॉल टीम के बीच खेल गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. विजय सिंह गागराई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया.मौके पर उन्होंने संबोधित करते हुये खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेला जाना चाहिए. खेल में हार जीत लगी रहती है. हारने वाले खिलाड़ी निराश न हो, बल्कि अगली खेल में बेहतर करने का प्रयास करें, अवश्य ही सफलता मिलेगी. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-district-bar-association-elections-on-24th-candidates-put-their-energy-into-campaigning/">Jamshedpur

: जिला बार एसोसिएशन चुनाव 24 को, प्रत्याशियों ने प्रचार में झोंकी ताकत
इस अवसर पर भारतीय आदिवासी पार्टी के जिला प्रभारी चन्द्रशेखर मुंडा,सम्मानित अतिथि सहदेव मुंडा ने भी संबोधित करते हुये खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. फाइनल मैच के विजेता टीम बीएस बान्धासाईं की टीम रहीं. वहीं एसी 77 की टीम उप विजेता बनी. तृतीय स्थान पर ताराचांद फुटबॉल टीम व चौथे स्थान आर्ट्स इलेवन फुटबॉल टीम रहीं. इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. विजय सिंह गागराई ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर भविष्य में भी बेहतर खेलने की शुभकामनाएं दी.प्रतियोगिता के सफल आयोजन में समिति के गोमया गागराई, दामु गागराई, कुंवर सिंह बोदरा, बबलू मुखी, गंगाराम गागराई, मुन्ना केराई, मानकी गागराई, मांगा गागराई, पोन्डेराम गागराई, लक्ष्मण सिजुई, घासीराम केराई, रंजीत बांकिरा, राजा बांकिरा, विष्णु केराई,सामु केराई समेत अन्य व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही