Search

 
 
 

चक्रधरपुर : केरा मेला को सफल बनाने में सभी की सहभागिता जरूरी : बीडीओ

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के केरा गांव में माता भगवति मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाला मेला ऐतिहासिक है. यह अब राजकीय आयोजन हो गया है, इसलिए इसे बेहतर तरीके से संचालित करने में सभी की सहभागिता जरुरी है. यह बातें चक्रधरपुर के बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने कही. वे मंगलवार को चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में केरा मेला को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे. बैठक में मंदिर समिति व मेला संचालन समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे. बीडीओ ने कहा कि मंदिर कमेटी सबसे पहले है, इसे देखते हुये मेला संचालन समिति मंदिर समिति से मिलकर ही सारे निर्णय लें, सभी कार्यों पर मंदिर समिति की सहमति व निर्देश से ही कार्य किया जाए ताकि मेला में किसी प्रकार की परेशानी न हो. मेला खत्म होने के बाद बचने वाली राशि से मंदिर के विकास में खर्च किया जाए. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-manoharpur-station-inspected-under-amrit-bharat-scheme/">मनोहरपुर

: अमृत भारत योजना के तहत मनोहरपुर स्टेशन का किया गया निरीक्षण

श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़

इस दौरान बीडीओ ने मेला संचालन समिति आय-व्यय इत्यादि के बारे में भी जानकारी ली. उन्होंने कहा कि केरा व आसपास के पंचायत प्रतिनिधियों को इसमें शामिल कर मेला में साफ-सफाई, पानी, बिजली इत्यादि की व्यवस्था दुरूस्त किया जाएगा. आगामी दिनों में राजकीय महोत्सव होने के कारण प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में मेला का आयोजन होगा. मौके पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कहा कि 13 व 14 अप्रैल को मेला में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है. इसमें आसपास के विभिन्न क्षेत्रों समेत दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु शामिल होते है. ऐसे में किसी भी श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जाए. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-naxalites-of-chhattisgarh-are-also-active-in-the-forest-of-kolhan-reserve-forest-area/">किरीबुरू

: कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र के जंगल में छत्तीसगढ़ के नक्सली भी सक्रिय, मताल कर रहा नेतृत्व

बैठक में यह रहे मौजूद

इस दौरान केरा गांव में कुछ ग्रामीणों द्वारा बनाये गये स्पीड ब्रेक को लेकर भी प्रशासनिक कार्रवाई करने की बात कही गई. बैठक में मंदिर प्रबंधन समिति के दीपक सिंहदेव, नव किशोर सिंहदेव, अनिल सिंहदेव, ऋृषिकेश सिंहदेव, प्रवीर प्रताप सिंहदेव, सिद्धार्थ सिंहदेव, शेषराज सिंहदेव, सूर्यप्रताप सिंहदेव, जय कुमार सिंहदेव, केरा मेला संचालन समिति के संरक्षक कामख्या प्रसाद साहु, सिद्धार्थ सिंहदेव, अभिजीत भट्टाचार्य, बलराम साहु, अनादी साहु, इदीवीर सिंहदेव, अंशुमान त्रिपाठी, अनादी साहु, सत्यजीत साहु समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही