Search

 
 
 

चक्रधरपुर : भूमि विवाद समाधान दिवस पर दो मामलों का हुआ निष्पादन

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बुधवार को भूमि विवाद समाधान दिवस का आयोजन किया गया. इसमें अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो, थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद की मौजूदगी में दो मामले का निष्पादन किया गया. इस दौरान पूर्व के शिविर में आवेदन करने वाले काफी संख्या में आवेदनकर्ता भी पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-meeting-held-in-jojogutu-village-to-take-the-benefits-of-har-ghar-nal-yojana-to-the-villagers/">किरीबुरू

: हर घर नल योजना का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए जोजोगुटू गांव में हुई बैठक
इस संबंध में अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो ने कहा कि चक्रधरपुर प्रखंड में बुधवार को आयोजित भूमि विवाद समाधान शिविर में दो मामले की निष्पक्ष समाधान समाधान किया गया. उन्होंने कहा कि भूमि संबंधित किसी को भी समस्या है तो वह प्रखंड सह अंचल कार्यालय में आयोजित इस शिविर में आवेदन दे सकते हैं. जल्द ही उन सभी आवेदन पर कार्य करते हुए मामले का निष्पादन किया जाएगा. मौके पर अंचल निरीक्षक कृष्णा सोय, हल्का कर्मचारी राजीव रंजन समेत अन्य कर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-nomination-process-starts-from-this-session-in-newly-incorporated-kharsawan-degree-college-of-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के नए अंगीभूत खरसावां डिग्री कॉलेज में इस सत्र से नामांकन प्रक्रिया शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही