Search

 
 
 

Chakradharpur : कराइकेला में मंईयां सम्मान योजना को लेकर प्रदर्शनी सह नुक्कड़ नाटक आयोजित

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बंदगांव प्रखंड की कराईकेला पंचायत के जगन्नाथ मंदिर के समीप जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से संकल्प संस्था के तत्वाधान में मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम को लेकर प्रदर्शनी सह नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन कराइकेला के उप मुखिया प्रकाश साहू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. नुक्कड़ नाटक से माध्यम से महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की विस्तृत जानकारी दी गई. उप मुखिया प्रकाश साहू ने महिलाओं को बताया कि मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वाकांझी योजना है. इसे भी पढ़ें : Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-majhi-baba-came-forward-to-remove-15-unconstitutional-village-heads/">Jadugoda

: 15 असंवैधानिक ग्राम प्रधान को हटाने को लेकर माझी बाबा आगे आए

सभी योग्य महिलाएं योजना का लाभ लें

इस योजना के तहत 21 वर्ष से ऊपर व 50 वर्ष से नीचे की महिलाओं को जो आर्थिक रूप से गरीब व पिछड़े हुए हैं उन्हें हेमंत सरकार प्रति महीना एक हजार रुपये प्रदान करेगी. इसके लिए वह पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा. उन्होंने कहा कि महिलाओं के विकास एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए झारखंड सरकार यह योजना चला रही है. उन्होंने कराईकेला पंचायत के सभी ग्रामीणों से अपील किया कि सभी योग्य महिला फॉर्म भरकर मइयां सम्मान योजना का लाभ लें. मौके पर संस्था के गगन पाठक, बीरबल महतो, परवल महतो, कृष्णा महाली, प्रह्लाद प्रसाद समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही