Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : शौंडिक धर्मशाला में निःशुल्क शिविर में 38 लोगों की आंखों की हुई जांच

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : गिरिराज सेना और पूर्णिमा नेत्रालय जमशेदपुर के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को चक्रधरपुर के चांदमारी स्थित शौंडिक धर्मशाला में नि:शुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान गिरिराज सेना के केंद्रीय अध्यक्ष सुधांशु शेखर वर्मा ने कहा कि मानव सेवा करना ही गिरिराज सेना का धर्म है. इसी के तहत नेत्र जांच शिविर हर व्यक्ति के लिए लाभदायक है. गिरिराज सेना द्वारा महीना के दूसरे और चौथे शनिवार को शिविर लगाया जाता है. शिविर में 38 लोगों ने जांच कराकर डॉक्टर से परामर्श लिया. इसमें मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 12 लोगों का चयन किया गया. इसे भी पढ़ें : पूर्वी">https://wp.me/pd6imw-Bqa">पूर्वी

सिंहभूम के बीएलओ व सुपरवाइजर को भारत निर्वाचन आयोग से मिलेगा स्पेशल किट
चयनित सभी मरीजों का सोमवार को ऑपरेशन किया जाएगा. शिविर में पूर्णिमा नेत्रालय के चिकित्सक व नेत्र विशेषज्ञ उपस्थित थे. मौके पर कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, राजेश्वर पांडेय, राजकुमार सोनी, चमन लाल, गौतम राम रवि, प्रेमनाथ साव, रोहित यादव, प्रेम चौधरी, शंकर सिंह, सुमित विश्वकर्मा, सुभद्रा मुखी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही