Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : स्थायीकरण के लिए किसान मित्रों ने मंत्री जोबा माझी के आवास बाहर दिया धरना-प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : झारखंड प्रदेश कृषक मित्र महासंघ के बैनर तले अपने विभिन्न मांगों को लेकर किसान मित्रों ने बुधवार को चक्रधरपुर के पम्प रोड स्थित झारखंड की समाज कल्याण एवं महिला, बाल विकास विभाग की मंत्री जोबा माझी के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान किसान मित्रों ने कहा कि वे वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र में अपनी सेवा देते आ रहे हैं. किसान मित्रों को काफी कम मानदेय देकर काम कराया जा रहा है. इससे परिवार चलाना भी मुश्किल होता है. मानदेय वृद्धि को लेकर कई बार किसान मित्रों ने मांग उठायी, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-heavy-collision-between-car-and-auto-one-dead-six-injured/">बहरागोड़ा

: कार और ऑटो में जोरदार टक्कर, एक की मौत, छह घायल
13 वर्षों से कृषक मित्र के रुप में राज्य एवं केन्द्र सरकार के सभी प्रकार के कृषि कार्य करते हैं. किसान क्रेडिट कार्ड, बीज खाद एवं दवा वितरण, कृषक पाठशाला संचालन, किसानों को प्रशिक्षण दिलाना, झारखंड राज्य फसल राहत योजना से किसानों को जोड़ना, पीएम किसान सम्मान निधि से किसानों को जोड़ना, किसा ऋण माफी योजना का किसानों को लाभ दिलाना इत्यादि कार्य जिम्मेवारीपूर्वक करते हैं. मांगों में किसानों का मानदेय लागू करने, किसान मित्रों को स्थायी करना शामिल है. ये सभी मांगें मुख्यमंत्री से मिलकर अवगत कराना चाहते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tatanagar-station-will-be-seen-as-a-world-class-airport-will-be-rejuvenated-with-a-cost-of-rs-450-crores/">जमशेदपुर

: वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट के रूप में दिखेगा टाटानगर स्टेशन, 450 करोड़ से होगा कायाकल्प
किसान मित्रों ने कहा कि जब तक मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो तब तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा. इस मौके पर कृतिवास प्रधान, रमाय बरजो, मधुसूदन सुरीन, कुशो प्रधान, नरेन्द्र मुंडा, वनवासी महतो, पोमा हांसदा, रीता सुरीन, नारंगा बानरा, सोमा बोदरा, शिवशंकर नायक, प्रियंका प्रधान, लक्ष्मी पूर्ति के अलावे पोड़ाहाट अनुमंडल की विभिन्न प्रखंडों के किसान मित्र मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही