राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने राज्यपाल को सौंपा कामकाज का लेखा-जोखा
चक्रधरपुर : लौड़िया गांव में किसानों को खेती के तकनीक के बारे में दी गई जानकारी
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की पदमपुर पंचायत के लौड़िया गांव में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों को बेहतर खेती करने को लेकर जागरूक किया गया. मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से चल रहे सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत पांचवें दिन यह कार्यक्रम किया गया. इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. राजाराम धनवार के नेतृत्व में लौड़िया गांव के ग्रामीणों को कृषि संबंधित जानकारी दी गई. इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद कृषि विशेषज्ञ राजेन्द्र कुमार सुंडी ने किसानों को खेती के लिए जमीन को उपजाऊ बनाने के तरीके, बीजों का उपचार, समय के अनुसार फसलों को उपजाने, कीटनाशक से फसलों के बचाव, उन्नत कृषि से बेहतर आय व बाजार इत्यादि के बारे में बताया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/chairman-of-jharkhand-state-food-commission-handed-over-the-account-of-work-to-the-governor/">झारखंड
राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने राज्यपाल को सौंपा कामकाज का लेखा-जोखा
राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने राज्यपाल को सौंपा कामकाज का लेखा-जोखा

Leave a Comment