: बस स्टैंड में शौचालय है, मगर पानी नहीं, खुले में शौच करने को बाध्य हैं ग्रामीण
चक्रधरपुर : रोलाडीह हाईस्कूल मैदान में अनशन दूसरे दिन भी जारी
Chakradharpur (Shambhu kumar) : रोलाडीह हाई स्कूल मैदान में शनिवार को दूसरे दिन भी आमरण अनशन जारी रहा. रोलाडीह हाई स्कूल में शिक्षा व्यवस्था में सुधार, अंग्रेजी शिक्षकों की नियुक्ति के अलावा अन्य कई मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर ग्रामीण बैठे हैं. हाई स्कूल में एक भी शिक्षकेतर कर्मचारी नहीं होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय ग्रामीणों को अपने बच्चों को शिक्षा देने में परेशानी हो रही है. अनशन के दौरान अनशनकारियों ने कहा कि सरकारी स्कूल में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से धूमिल हो चुकी है. इसको ठीक करने का प्रयास सरकार नहीं कर रही है. यहां के शिक्षक दूसरे स्कूल में प्रतिनियुक्त किये जा रहे हैं. इसके कारण यहां के बच्चे पढ़ाई में कमजोर होते जा रहे हैं. अंग्रेजी की पढ़ाई लगातार नहीं होने से यहां के बच्चों को बेसिक शिक्षा नहीं मिल रही है. रक्षा संघर्ष समिति की ओर से अनशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. अनशन के दूसरे दिन पंडित महतो, हरीश चंद्र गोप, प्रधान बांकिरा शामिल हुए. प्रत्येक दिन 2 से 3 ग्रामीण अनशन पर बैठ रहे हैं. यह सिलसिला अनिश्चितकालीन चलता रहेगा. जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-there-is-toilet-in-the-bus-stand-but-no-water-the-villagers-are-forced-to-defecate-in-the-open/">डुमरिया
: बस स्टैंड में शौचालय है, मगर पानी नहीं, खुले में शौच करने को बाध्य हैं ग्रामीण
: बस स्टैंड में शौचालय है, मगर पानी नहीं, खुले में शौच करने को बाध्य हैं ग्रामीण

Leave a Comment