Search

 
 
 

चक्रधरपुर : गोइलकेरा के कदमडीहा में पिता ने की पुत्र की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिले की गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कदमडीहा गांव के ईचागुटू टोला में एक पिता ने अपने पुत्र की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार देर रात की है. बताया जाता है कि कदमडीहा पंचायत की कदमडीहा गांव के ईचागुटू टोला निवासी 60 वर्षीय मांगता सुरीन की उसकी पत्नी मुक्ता सुरीन से विवाद हो गया. इस बीच मांगता सुरीन ने घर में रखे एक कुल्हाड़ी को उठा लिया और पत्नी मुक्ता सुरीन पर वार करने की कोशिश की. इस बीच 21 वर्षीय पुत्र तुराम सुरीन जब बीच बचाव करने आया तो मांगता सुरीन ने अपने पुत्र तुराम सुरीन के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. इससे तुराम सुरीन की मौत हो गई. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-people-worried-due-to-the-terror-of-mosquitoes-outbreak-of-seasonal-diseases-increased/">किरीबुरू

: मच्छरों के आतंक से लोग परेशान, मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ा

पुलिस पिता की खोजबीन में जुटी

[caption id="attachment_714608" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/pita-hatya-3-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> तुराम सुरीन के शव को देखती पुलिस.[/caption] इसके बाद मांगता सुरीन मौके से फरार हो गया. शनिवार सुबह इसकी सूचना मिलने पर लोग घटनास्थल पहुंचे. वही इसकी सूचना गोइलकेरा थाना को दी. सूचना मिलने के बाद गोइलकेरा थाना के अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर शव को बरामद कर लिया साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. वही घटना की सूचना मिलने पर पंचायत की मुखिया द्रोपदी पूर्ति, कुईड़ा पंचायत के मुखिया दिनेश चंद्र बोयपाई भी कदमडीहा गांव के ईचागुटू टोला पहुंचे थे. इधर पुलिस पुत्र की हत्या करने वाले पिता मानता चोरी की खोजबीन कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-additional-secretary-ordered-the-commissioner-to-investigate-illegal-college-and-flat-construction-case/">आदित्यपुर

: अपर सचिव ने आयुक्त को दिया अवैध कॉलेज व फ्लैट निर्माण मामले में जांच का आदेश
[wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही