Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : पिता ने की दो मासूम बच्चों की गला घोंट कर हत्‍या, खुद भी फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चक्रधरपुर पुलिस थाना क्षेत्र के आसनतलिया पंचायत के इंदकाटा गांव में एक लोमहर्षक घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया. मंगलवार की देर रात एक पिता ने निर्दयता की सारी हदें पार कर अपने दो मासूम बच्चों की नींद में ही गला घोंटकर हत्या कर दी. यहीं पर उनका सनकपन खत्म नहीं हो गया, बल्कि उसने भी खुद को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना की सूचना मिलने पर बुधवार की सुबह चक्रधरपुर थाना पुलिस गांव पहुंची और तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर भिजवाया. इसे भी पढ़ें: चांडिल">https://lagatar.in/chandil-neemdih-police-demolished-illegal-mahua-liquor-furnace/">चांडिल

: नीमडीह पुलिस ने अवैध महुआ शराब भट्टी को किया ध्वस्त

ससुर को फोन कर पहले दी जानकारी, फिर आंगन में सो रहे बच्चों को अंदर ले जाकर गला घोंटा

बताया जाता है कि आसनतलिया पंचायत के इंदकाटा गांव में मंगलवार रात को 35 वर्षीय मुकेश महतो अपनी पत्नी संजू महतो एवं दो बच्चे 12 वर्षीय बेटा संगम महतो व 9 वर्षीय बेटी मानसी महतो के साथ घर के आंगन में सोया था. रात को भोजन करने के बाद मुकेश महतो ने अपने ससुर को फोन कर कहा कि मैं दोनों बच्चों को मारकर खुद को फांसी लगा रहा हूं. सुबह आकर लाश देख लेना और आपने बेटी को ले जाना. जिसके बाद मुकेश अपने बेटी मानसी महतो को उठाकर घर के अंदर ले गया और गला दबाकर मार दिया. फिर पुत्र संगम को भी उठा कर घर के अंदर ले गया और गला घोंटकर मार दिया. इसके बाद उसने एक रस्सी को फंदा बनाकर खुद भी फांसी पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

नहीं थी आर्थिक परेशानी, गांव के लोग भी स्तब्ध

[caption id="attachment_307460" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/11may-300x142.jpg"

alt="" width="300" height="142" /> अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में पोस्टमार्टम के लिए व उतारते लोग.[/caption] जानकारी के मुताबिक मुकेश महतो अपनी पत्नी संजू महतो के साथ हाट बाजार में सब्जी का व्यापार करते थे. उन्हें किसी तरह की आर्थिक परेशानी नहीं थी. हालांकि किसी बात को लेकर कुछ दिनों से वह ज्यादा ही नशापान करने लगा था. इसे भी पढ़ें: IAS">https://lagatar.in/ias-pooja-singhal-reached-the-ed-office-on-the-second-day-as-well-was-questioned-for-9-hours-on-tuesday/">IAS

पूजा सिंघल दूसरे दिन भी पहुंची ईडी ऑफिस, मंगलवार को 9 घंटे हुई थी पूछताछ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही