Search

 
 
 

चक्रधरपुर : चंद्री गांव में पैसे की लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पूर्व मुखिया सहित 2 घायल

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के चंद्री पंचायत के चंद्री गांव में शुक्रवार रात पैसे की लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. इस घटना में चंद्री पंचायत के पूर्व मुखिया बाबूराम बारला व उनका भतीजा भीष्मा बारला घायल हो गया. मामले की जानकारी चक्रधरपुर थाने को मिलने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई. इस संबंध में शनिवार को अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत घायल पूर्व मुखिया बाबूराम बारला ने बताया कि शुक्रवार रात वे सभी खाना खा कर सो रहे थे. इस बीच गांव के त्रिलोचन महतो, शिवो महतो, शैलेश महतो घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-of-12-lakhs-revealed-in-the-house-of-tata-steel-worker-security-guard-arrested/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील कर्मी के घर 12 लाख की चोरी का खुलासा, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

मामले की जांच में जुटी पुलिस

दरवाजा खोल कर जब बाहर आया तब ईंट भट्टे के पैसे की लेनदेन को लेकर त्रिलोचन महतो गाली गलौज करने लगा और मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आए मेरे भतीजे विश्वा नायक का हाथ मोड़ दिया. इससे वह घायल हो गया. घटना के बाद वे अपने भतीजे को लेकर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. इधर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही