Search

 
 
 

चक्रधरपुर : बिजली चोरी के मामले में छह लोगों पर प्राथमिकी

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar): बिजली विभाग की ओर से बुधवार को टींकरचापी गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान छह लोगों को अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते पकड़ा गया. इस मामले में विभाग द्वारा टींकरचापी निवासी परेश मिंज, रीना मिंज, रायमुनी बोदरा, सेलाय बोदरा, पानी बोदरा और सोमवारी गागराई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इसके साथ ही जुर्माना भी लगाया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए बिजली विभाग के एसडीओ कफील अंसारी ने बताया कि मुख्यालय के आदेशानुसार विद्युत ऊर्जा चोरी की रोकथाम हेतु एक छापामारी दल का गठन किया गया है. बुधवार को छापेमारी के दौरान घरेलू परिसर में टोका लगाकर निगम के एलटी लाईन से अवैध रुप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते छह लोगों को पकड़ा गया हैं. सभी पर जुर्माना भी लगाया गया है और प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-children-will-be-able-to-study-in-free-coaching-center-during-holidays/">मझगांव

: छुट्टियों में बच्चे नि:शुल्क कोचिंग सेंटर में कर सकेंगे पढ़ाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही