Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : शॉर्ट-सर्किट से घर में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के केंदो पंचायत के देवगांव निवासी परमानंद प्रधान के खपरैल घर में रविवार को अचानक आग लग गई. इससे घर में मौजूद अधिकांश सामान जल कर राख हो गया. बताया जाता है कि परमानंद प्रधान रविवार को किसी काम के सिलसिले में ओडिशा गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी अनुपमा प्रधान गांव में हो रहे एक पूजा अनुष्ठान में शामिल होने गई थी. दोपहर में अचानक उनके घर से आग की लपटें पर तेज धुआं निकलने लगा. इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी अनुपमा प्रधान को दी. साथ ही लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-inauguration-of-akshay-tritiya-akhand-ramayana-recitation/">चाईबासा

: अक्षय तृतीया पर अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ

समय पर नहीं पहुंच सका दमकलhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/ckp-aag-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

हालांकि जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखें सारे सामान जलकर नष्ट हो गए थे. घर में रखा पंखा, फर्नीचर, किचन के सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े इत्यादि जलकर राख हो गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि घर में लगी आग के बारे में दमकल विभाग को भी सूचना दी गई थी लेकिन समय पर दमकल नहीं पहुंचने के कारण आग ने भयावह रूप ले लिया. देखते ही देखते घर के सारे सामान जलकर नष्ट हो गए. इधर घटना के बाद से अनुपमा प्रधान का रो-रो कर बुरा हाल है. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही