Search

 
 
 

चक्रधरपुर : लौजोड़ा गांव के खलिहान में रखी पुआल में लगी आग, ग्रामीणों ने बुझाया

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की गोपीनाथपुर पंचायत के लौजोड़ा गांव स्थित एक किसान के खलिहान में रखे पुआल में आग लग गई. ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. बताया जाता है कि लौजोड़ा गांव निवासी कुशल गागराई के खलिहान में भारी मात्रा में पुआल रखे गए थे. शनिवार दोपहर में पुआल से उठते आग व धुआं पर कुछ ग्रामीणों की नजर पड़ी. इसके बाद इसकी जानकारी कुशल गागराई को दी गई. वहीं गांव के ग्रामीण बाल्टी, डेगची व अन्य बर्तनों में पानी भरकर आग बुझाने में जुट गए. ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबु पाया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-looted-explosives-likely-to-be-hidden-in-forests-of-kolhan-reserve-forest-area/">किरीबुरू

: लूटे गये विस्फोटक कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र के जंगलों में छिपाए जाने की संभावना

मुखिया ने हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन 

इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह पर पुआल रखा गया था उसके ऊपर से बिजली तार गुजरा है, संभवत: बिजली तार में शार्ट सर्किट होने के कारण ही पुआल में आग लगी होगी. इधर सूचना मिलने पर समाजसेवी विजय मुंडा, युगल मुंडा, सुखराम मुंडा, राजू मुंडा समेत अन्य ने भी आग बुझाने में ग्रामीणों का साथ दिया. पीड़ित कुशल गागराई ने बताया की इस घटना में लगभग बीस हजार से अधिक राशि का नुकसान हुआ है. वहीं इसकी जानकारी मिलने पर पंचायत के मुखिया सेलाय मुंडा ने भी गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली, साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. इस मौके पर महिला-पुरुष ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही