Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : कक्षा नौवीं की प्रथम सावधिक परीक्षा हुई शुरू

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : झारखंड अधिविद्य परिषद रांची (जैक) की राज्य में गुरुवार से सभी कोटि के विद्यालयों में नौवीं कक्षा की प्रथम सावधिक परीक्षा शुरू हुई. चक्रधरपुर में परीक्षा संचालित करने के लिए कई शिक्षण संस्थान केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों में कक्षा नौवीं की प्रथम सावधिक परीक्षा ली जा रही है. पहले दिन पहली पाली में पूर्वाह्न 9:45 बजे से हिंदी ए, हिंदी बी एवं इंग्लिश विषय की परीक्षा ली गई. दूसरी पाली में अपराह्न 2 बजे से गणित एवं विज्ञान विषय की परीक्षा ली गई. 6 मई को दूसरे दिन ही परीक्षा समाप्त हो जाएगी. दूसरे दिन पहली पाली में तय समय पर सामाजिक विज्ञान और अन्य भाषा विषय की परीक्षा ली जाएगी. दूसरी पाली में परीक्षा नहीं है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-meeting-held-to-make-national-lok-adalat-14-a-success/">चाईबासा

: राष्ट्रीय लोक अदालत 14 को, सफल बनाने के लिए हुई बैठक

40 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न

छात्र-छात्रा द्वारा चयनित पांच अनिवार्य विषयों की ही परीक्षा ली गई. इसमें ओएमआर शीट पर विद्यार्थियों ने सवाल हल किए. इस परीक्षा में प्रत्येक विषय से 40 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जा रहे हैं, जबकि 10 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर किया जाएगा. इस परीक्षा में उत्तीर्णता के लिए पांच विषयों में से चार विषयों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही