Search

 
 
 

चक्रधरपुर : राघोई गांव के पास बाइक सवार से पांच लाख रुपए की लूट

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सोनुवा थाना क्षेत्र के राघोई गांव के पास अपराधियों ने गुरुवार की शाम एक बाइक सवार व्यक्ति से पांच लाख रुपए लूट लिए. इस संबंध में पीड़ित ने सोनुवा थाना में मामला दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार सोनुवा थाना क्षेत्र के बारी गांव निवासी गोपेश प्रधान अपनी बाइक से एक बैग में पांच लाख रुपए लेकर चक्रधरपुर से अपने गांव बारी की ओर जा रहे थे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-co-holds-meeting-with-zonal-personnel-orders-to-complete-incomplete-works-soon/">चक्रधरपुर

: सीओ ने अंचल कर्मियों के साथ की बैठक, अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने का दिया आदेश
इसी बीच सोनुवा-चक्रधरपुर स्थित राघोई गांव के पास खेत में पहले से घात लगाये बैठे अपराधी अचानक सामने आ गए. बाघमारा फाटक पहुंचने से पहले गोपेश प्रधान की बाइक को अपराधियों ने रुकवा दिया. इसके बाद पिस्तौल दिखाकर पैसे लूट लिए और चलते बने. सभी लुटेरे अलग-अलग बाइक में बैठकर फरार हो गए. इधर, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है. जगह-जगह गाड़ियों को रोककर जांच पड़ताल भी शुरू कर दी गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही