Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : सोनुवा रोड पुरानी बस्ती कब्रिस्तान के समीप ई-रिक्शा पलटने से पांच लोग घायल

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर सोनुवा मुख्य मार्ग पुरानीबस्ती कब्रिस्तान के समीप ई-रिक्शा पलटने से पांच लोग घायल हो गए. इनमें दो महिलाएं व दो बच्ची शामिल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया है. जहां गंभीर रूप से घायल महिला रेशमी मुखी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया. बाकी घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. बताया जाता है की कुछ महिलाएं लोटापहाड़ के गोविंदपुर स्थित अपने रिश्तेदार के घर छठीयार में शामिल होने ई-रिक्शा में सवार होकर जा रहे थे. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-youth-commented-against-diuri-gramsabha-imposed-fine/">तांतनगर

: दिउरीयों के खिलाफ युवक ने की टिप्पणी, ग्रामसभा ने लगाया जुर्माना

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अनुमंडल अस्पताल

[caption id="attachment_657632" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/CKP-Accident-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत घायल महिला.[/caption] पुरानीबस्ती कब्रिस्तान के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट जाने से दो बच्ची समेत पांच लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उन्हें अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. दुर्घटना में जारकी शिमलावाद निवासी रेशमी मुखी(45), सहिया आशा मुखी (55), राज कुमारी मुखी(25), लक्ष्मी मुखी(13) और चांदनी मुखी (3) समेत अन्य एक महिला घायल हैं. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रेशमी मुखी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया जिन्हें एंबुलेंस से चाईबासा ले जाया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही