Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए पांच खिलाड़ी देहरादून हुए रवाना

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : उत्तराखंड के देहरादून में होने वाले 36वें राष्ट्रीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड से चक्रधरपुर के पांच खिलाड़ी प्रतिनिधित्व करेंगे. इसे लेकर बुधवार को सभी खिलाड़ी टीम कोच सह जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव अनुराग शर्मा के साथ देहरादून के लिए रवाना हुए. इस संबंध में देहरादून के लिए रवाना होने से पहले जानकारी देते हुए जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव अनुराग शर्मा ने बताया कि देहरादून में 36वें राष्ट्रीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता 8 से 11 जून तक आयोजित होगी. इस प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न राज्य से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. साथ ही भारतीय सेना एवं सर्विसेज की टीमें भी इस प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-break-the-silence-be-healthy-campaigns-fourth-phase-begins-awareness-chariot-flagged-off/">जमशेदपुर

: “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो ” अभियान के चौथे चरण की शुरुआत, जागरूकता रथ किया गया रवाना

प्रतियोगिता में शामिल होने वाले ये खिलाड़ी हुए रवाना

उन्होंने बताया कि चक्रधरपुर से पूनम सोय, नूतन गगराई, बिपाशा दत्ता, राहुल प्रधान एवं रमेश गिरी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. खिलाड़ियों के देहरादून रवाना होने के दौरान रेलवे स्टेशन पर शहर के जाने-माने रंगकर्मी दिनकर शर्मा, प्रशिक्षक सह खिलाड़ी उत्कर्ष कुमार के अलावे खिलाड़ियों के अभिभावक मौजूद थे. वहीं इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन को लेकर जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष प्रमोद भगोरिया, उपाध्यक्ष बिजय दत्ता ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही