Search

 
 
 

चक्रधरपुर : प्रखंड के पांच विद्यालयों को मिलेगा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार, 12 स्कूलों को मिली फाइव स्टार ग्रेडिंग

 
Chakradharpur (Rahul Hembrom) : स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए जिला स्तर पर चयनित विद्यालयों की सूची जारी कर दी गई है. इस सूची में चक्रधरपुर प्रखंड के पांच विद्यालयों ने अपनी जगह बनाने में सफलता हासिल की है. जबकि चक्रधरपुर के 12 विद्यालयों को फाइव स्टार की ग्रेडिंग मिली है, जिससे शिक्षकों में हर्ष है. चक्रधरपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जारकी शिमलाबाद, चक्रधरपुर के निश्चिंतपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, मध्य विद्यालय उर्दू टाउन, मध्य विद्यालय कारमेल बालिका तथा आदर्श मध्य विद्यालय देवगांव जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित किए गए हैं. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-amrit-mahotsav-of-independence-celebrated-in-various-schools/">किरीबुरू

: विभिन्न स्कूलों में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

चक्रधरपुर के फाइव स्टार ग्रेडिंग वाले चयनित स्कूल

चक्रधरपुर के फाइव स्टार ग्रेडिंग वाले चयनित विद्यालयों में साईं मांटेसरी इंग्लिश मीडियम स्कूल, उर्दू टाउन उच्च विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय दाड़कादा, फोकस परसोना स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय, मधुसूदन पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय चक्रधरपुर, दिल्ली पब्लिक स्कूल, दक्षिण पूर्व रेलवे मिक्स्ड हायर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल, सेक्रेड हार्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल, कारमेल उच्च विद्यालय तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय इटिहासा शामिल हैं. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-amrit-festival-of-greenery-cum-independence-celebrated-in-tenda-75-saplings-planted/">चक्रधरपुर

: तेंदा में मनाया गया हरियाली सह आजादी का अमृत महोत्सव, लगाए गए 75 पौधे

चाईबासा में होगा सम्मान सह पुरस्कार वितरण समारोह

जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 9 जुलाई को चाईबासा के टाटा कॉलेज बहुद्देशीय भवन में आयोजित कार्यक्रम में फाइव स्टार ग्रेडिंग वाले चयनित विद्यालयों को दिया जाएगा. इस दौरान दोनों तरह के विद्यालय पुरस्कृत किए जाएंगे. इन दोनों तरह के चयनित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक या प्रतिनिधि समारोह में पुरस्कार, सम्मान ग्रहण करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही