Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : कृषि शुल्क विधेयक के विरोध में खाद्यान्न दुकानदारों ने दुकानें बंद कर जतायी नाराजगी

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : झारखंड राज्य कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक लागू किये जाने के विरोध में बुधवार से चक्रधरपुर में खाद्यान्न दुकानदारों व वनोपज संबंधित कारोबार करने वाले लोगों ने अपने दुकान व प्रतिष्ठान बंद रखकर रोष जताया. हालांकि चक्रधरपुर में अन्य दुकानें व बाजार खुली रहीं. चक्रधरपुर के गुदड़ी बाजार, बाटा रोड, तम्बाकू पट्टी रोड, कपड़ा पट्टी रोड, इतवारी बाजार समेत अन्य स्थानों पर खाद्यान्न सामाग्रियों की दुकानें व आलू-प्याज के दुकानों को दुकानदारों ने बंद रखा. एक दिन पहले चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने 15 फरवरी से कृषि शुल्क विधेयक के विरोध में खाद्यान्न दुकानों को अनिश्चितकाल तक बंद रखने का अह्वान किया था. इसे लेकर ही दुकानदारों ने दुकानें बंद रखीं. इसे भी पढ़ें :कृषि">https://lagatar.in/indefinite-closure-of-food-trade-against-agricultural-laws-shutters-of-800-shops-not-open/">कृषि

कानूनों के खिलाफ खाद्यान्न व्यापार का अनिश्चितकाल बंद, 800 दुकानों का नहीं खुला शटर

झारखंड के दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है - विनोद साव

[caption id="attachment_555597" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/chakrdharpur-dukan-band-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> भगत सिंह चौक के समीप बैठकर कृषि विधेयक के खिलाफ नाराजगी जताते व्यापारी संघ के अध्यक्ष व दुकानदार.[/caption] इधर दुकानों के बंद रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. खासकर ग्रामीण क्षेत्र से शहर खरीदारी करने आए लोगों को वापस लौटना पड़ा. वहीं चक्रधरपुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष विनोद साव व संघ के अन्य सदस्यों भगत सिंह चौक के पास टेंट लगाकर बैठे है. यहां व्यापारी संघ के अध्यक्ष विनोद साव ने कहा कि इस विधेयक का असर सभी लोगों पर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड से सटे दूसरे राज्यों में यह विधेयक लागू नहीं है, लेकिन झारखंड में विधयेक लागू होने से खाद्यान्न दुकानदारों को अतिरिक्त टैक्स का सामना करना पड़ेगा. वहीं अन्य दुकानदारों ने कहा कि झारखंड के दुकानदारों को परेशान करने का काम किया जा रहा है. इससे खाद्यान्न सामाग्रियों के दर में भी बढ़ोत्तरी होगी, जिसका सामाना हर वर्ग के लोगों को उठाना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-18-passengers-left-for-ajmer-sharif-under-chief-ministers-pilgrimage-scheme/">चाईबासा

: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 18 यात्री अजमेर शरीफ रवाना
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही