Search

चक्रधरपुर : बंदगांव में पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी का हुआ स्वागत

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : जिला के तीन दिवसीय दौरे के क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी शुक्रवार को बंदगांव पहुंचे. यहां भाजपा प्रखंड कमेटी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया. इस दौरान भाजपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी जिंदाबांद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिंदाबांद के नारे लगाए. इस दौरान बाबुलाल मरांडी ने बंदगांव स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. भाजपाइयों ने शनिवार को चक्रधरपुर के पोड़ाहाट स्टेडियम में आयोजित होने वाले संकल्प यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी. थोड़ी देर बंदगांव में रुकने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी अपने काफिले के साथ सोनुवा के महुलडीहा मैदान में आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए. इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र मछुवा, कुश पूर्ति, तीरथ जामुदा, ललित नारायण ठाकुर, बिजु प्रमाणिक समेत भाजपा के अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-peoples-inclination-towards-plantation-is-increasing-they-buy-saplings-from-nurseries/">चाईबासा

: पौधरोपण के प्रति लोगों का बढ़ रहा झुकाव, नर्सरी से खरीदते हैं पौधे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp