Search

 
 
 

चक्रधरपुर : पूर्व प्रधानाध्यापक खिरोद महतो ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : जनरक्षा संघर्ष समिति की ओर से रोलाडीह मैदान में सोमवार को किए गए एक दिवसीय अनशन को सोमवार शाम रोलाडीह उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक खिरोद महतो ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया. मौके पर उन्होंने अनशनकारियों को आश्वासन दिया कि रोलाडीह उच्च विद्यालय में इंटर की पढ़ाई शुरू करने को लेकर वरीय अधिकारियों से वार्ता की जाएगी. साथ ही प्रतिनियोजित शिक्षक अजय कुमार महतो को पुनः विद्यालय में लाने के लिए वे प्रयास करेंगे. सोमवार को अनशन के दौरान आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष रामलाल मुंडा भी पहुंचे थे. जहां उन्होंने अनशनकारियों का समर्थन किया.आजसू जिलाध्यक्ष रामलाल मुंडा ने कहा कि अनशनकारियों की मांग जायज है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dr-bn-prasad-became-principal-of-graduate-college/">जमशेदपुर

: डॉ. बीएन प्रसाद बने ग्रेजुएट कॉलेज के प्राचार्य
क्षेत्र में प्लस टू विद्यालय नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अधिकारियों को इस समस्या का निदान जल्द से जल्द करना चाहिए. बता दें कि रोलाडीह उच्च विद्यालय में इंटर की पढ़ाई शुरू कराने व अन्य मांगों को लेकर जनरक्षा संघर्ष समिति की ओर से सोमवार सुबह रोलाडीह मैदान में अनशन प्रारंभ किया गया था.इस मौके पर जनरक्षा संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार तांती, केंद्रीय संयोजक पंडित महतो,पूर्व शिक्षक सादो बांकिरा,हरीश गोप, सुनील महतो, लीलाराम तांती, सुबोध प्रधान, लोचन महली, छोटे लाल महतो, प्रधान बांकिरा, श्याम सिंह सामड के अलावे जनरक्षा संघर्ष समिति के अन्य सदस्य व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही