Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : गोविंदपुर गांव में सड़क विस्तारीकरण के लिए पूर्व विधायक व ग्रामीणों ने की बैठक

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर व सोनुवा प्रखंड को जोड़ने के लिए डीएमएफटी फंड से सोनुआ प्रखंड के गोविंदपुर गांव के दुर्गा मंदिर से सोमरा गांव के सीमा तक 900 मीटर पीसीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है. लेकिन ग्रामीणों ने गोविंदपुर गांव के दुर्गा मंदिर से 1800 मीटर पीसीसी सड़क विस्तार करने की मांग कर रहे हैं. इसे लेकर सोमवार को गोविंदपुर गांव में बाईपी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रधान संबरूई की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक शशिभूषण सामड मौजूद थे. बैठक के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि समय पर मरम्मति नहीं होने के कारण गोविंदपुर गांव से सोमरा गांव तक करीब 1800 मीटर सड़क काफी जर्जर है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-sails-jharkhand-mines-group-donates-battery-operated-vehicle-to-biodiversity-park/">किरीबुरू

: सेल की झारखंड खान समूह ने जैव विविधता पार्क को बैटरी चालित वाहन दिया
लोगों को आवाजाही करने में काफी परेशानी होती है. जिसे ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा मात्र 900 मीटर पीसीसी सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई है. जिसका कार्य प्रगति पर है, लेकिन पूरा 1800 मीटर पीसीसी सड़क निर्माण नहीं होने से लोगों को बारिश के दिनों में आवाजाही करने में काफी परेशानी होगी. लोगों की परेशानी को देखते हुए शेष बचे सड़क का भी निर्माण कराया जाए. मौके पर पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने कहा कि गोविंदपुर से सोमरा गांव तक जाने वाली सड़क लोगों के लिए महत्वपूर्ण सड़क है. इस सड़क के रास्ते चक्रधरपुर व सोनुवा प्रखंड लोग आसानी से आवाजाही करते हैं. लेकिन सड़क अधूरा बनने के कारण लोगों की परेशानी समाप्त नहीं होगी. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-plant-at-least-one-plant-for-a-clean-environment-chief/">धनबाद

: स्वच्छ वातावरण के लिए कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं- मुखिया  
लोगों की समस्या को देखते हुए पूरा 1800 मीटर सड़क का निर्माण कराया जाए.उन्होंने कहा कि शेष बचे सड़क की निर्माण की मांग को लेकर उपायुक्त से मुलाकात की जाएगी और निर्माण की दिशा में पत्र भी सौंपा जाएगा. बैठक में मुख्य रूप से रमेश कोड़ा, मगलु प्रधान, चिगडु प्रधान, सालु सुम्बरूई, शिवशंकर मुखी, प्रदीप चौधरी, कृष्णा सामड, वीरेंद्र खंडाईत, सुखलाल तांती आदि ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही