Search

 
 
 

चक्रधरपुर : सोनुवा स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव को लेकर डीआरएम से मिले पूर्व विधायक, सौंपा पत्र

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुवा रेलवे स्टेशन पर कोरोना से पहले की भांति एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर सोमवार को मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक चक्रधरपुर स्थित रेल मंडल मुख्यालय में डीआरएम अरुण जे राठौड़ से मुलाकात की. मौके पर उन्होंने डीआरएम को मांग पत्र सौंपते हुए सोनुवा रेलवे स्टेशन में पूर्व की भांति एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-distribution-of-milch-cow-among-the-beneficiaries/">बहरागोड़ा

: लाभुकों के बीच दुधारू गाय का वितरण

ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से लोगों को हो रही है परेशानी

उन्होंने डीआरएम को बताया कि सोनुवा में एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बन्द हो जाने से क्षेत्र के लोगों को काफी समस्या हो रही है. इसके साथ ही पूर्व विधायक ने चक्रधरपुर से राउरकेला तक चल रहे स्पेशल ट्रेन का परिचालन समय में परिवर्तन करने की भी मांग की. पूर्व विधायक ने कहा कि सोनुवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण स्थानीय लोग काफी परेशान हैं. खासकर बाजार हाट करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसे देखते हुए जल्द से जल्द ट्रेनों का ठहराव किया जाए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही