Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : नाली व सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर पूर्व विधायक शशिभूषण ने जताई नाराजगी

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर के पंप रोड में नाली व सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरते जाने पर चक्रधरपुर के पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने नाराजगी जताई. स्थानीय लोगों की शिकायत पर शुक्रवार को पूर्व विधायक शशिभूषण सामड पंप रोड पहुंचे. जहां सड़क पर नाली निर्माण में बरती गई लापरवाही देखकर रोष जताया. स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर विकास विभाग की ओर से पीसीसी सड़क व नाली का निर्माण किया गया है. संवेदक द्वारा कार्य में बरती गई लापरवाही के कारण पीसीसी सड़क जर्जर होने लगा है सड़क से गिट्टी बाहर आने लग गए हैं. जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. नाली का निर्माण सड़क से नीचे होना चाहिए, लेकिन ऊंचा कर दिया गया है. बरसात में पानी सड़क पर ही जमेगा. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-meeting-of-panchayat-samiti-members-organized-in-block-auditorium/">गुड़ाबांदा

: प्रखंड सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित

संवेदक के खिलाफ वरीय अधिकारियों को की जाएगी शिकायत

[caption id="attachment_615363" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/CKP-Shashibhushan-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पंप रोड में निर्माण कराए गए नाली को देखते पूर्व विधायक शशिभूषण सामड.[/caption] मौके पर पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने कहा कि इस रास्ते से मंत्री जोबा माझी का हमेशा आवागमन रहता है, जिसे नजरअंदाज कर संवेदक ने कार्य में लापरवाही बरती है. उन्होंने कहा कि घटिया तरीके से कार्य कराने वाले संवेदक के खिलाफ वरीय अधिकारियों को शिकायत की जाएगी. इस मौके पर दुर्योधन प्रधान, मंगल सरदार के अलावे स्थानीय लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही